Comments Off on झारखंड से बीजेपी और आजसू के अलावा झामुमो भी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देगी 0

झारखंड से बीजेपी और आजसू के अलावा झामुमो भी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देगी

आधीआबादी, चुनाव, झारखंड, ताज़ा ख़बर, बड़ी ख़बरें

राष्ट्रपति चुनाव में NDA की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने समर्थन देने की घोषणा की. पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन ने बुधवार को इसकी घोषणा की. इससे द्रौपदी मुर्मू को झारखंड में बीजेपी और आजसू के बाद झामुमो का भी समर्थन मिल गया है. इसके साथ ही राष्ट्रपति पद की NDA प्रत्याशी को राज्य से कुल 22,808 वोट मिलना तय है. मालूम हो कि राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू के अलावा UPA की ओर से प्रत्याशी यशवंत सिन्हा हैं. आगामी 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद का चुनाव है़
पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन ने की घोषणा
पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन ने पार्टी के सांसद और विधायक को जारी आदेश में कहा कि आजादी के बाद पहली बार किसी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनने का गौरव प्राप्त होने वाला है. साथ ही राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पहली महिला राज्यपाल भी रह चुकी है. ऐसे में पार्टी ने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का निर्णय लिया है.
जानें वोटों का गणित
झारखंड में एक वोट का मूल्य 176 है, वहीं देशभर में एक सांसद का वोट का मूल्य 700 है. इस लिहाज से राज्य में सत्ता पक्ष JMM की बात करें, तो इस पार्टी के 30 विधायक और तीन सांसद (एक लोकसभा और दो राज्यसभा) हैं. वोट के मूल्य की बात करें, तो झामुमो के कुल विधायकों का वोट मूल्य 5280 और सांसदों का वोट मूल्य 2100 है. इस तरह से झामुमो का कुल वोट मूल्य 7380 है.

Back to Top

Search