Comments Off on झारखंड विधानसभा चुनाव : नामांकन शुरू, प्रत्याशी कर रहे घोषणा का इंतजार 13

झारखंड विधानसभा चुनाव : नामांकन शुरू, प्रत्याशी कर रहे घोषणा का इंतजार

चुनाव, झारखंड, विधान सभा

विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन शुरू हो चुका है। राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीतिक दलों द्वारा अभी तक अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है। कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी घोषित किए जाने का इंतजार है, तो नेता टिकट पाने के लिए र्सेंटग-गेंटिग में लगे हैं। उधर, विपक्षी और सत्तापक्ष के गठबंधन का स्वरूप भी सामने नहीं आया है। नतजीतन कार्यकर्ता असमंजस में हैं और चुनाव प्रचार अभी शुरू नहीं हो पाया है।
भाजपा व कांग्रेस कार्यालय में शांति : भाजपा और कांग्रेस ऑफिस में चुनाव घोषणा के बाद से चहल-पहल शुरू हो गई थी। भाजपा कार्यालय में पिछले तीन दिनों से मजमा लगा हुआ था। वहां पैर रखने की भी जगह नहीं थी। टिकट के दावेदार से लेकर कार्यकर्ताओं का हुजूम जुटा था। वहीं गुरुवार को पूरी तरह शांति छाई थी। टिकट के दावेदारों ने दिल्ली का रुख कर लिया था, तो कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में लौट गए। कांग्रेस में भी कुछ ऐसा ही हाल बुधवार से ही बन गया था। कांग्रेस के प्रदेश नेता मंगलवार को ही दिल्ली का रुख कर लिए थे। आज लौटे हैं, लेकिन प्रत्याशियों पर मुहर दिल्ली से लगनी है, इसलिए दावेदार उधर का ही रुख कर रहे हैं।
दिल्ली पर टिकी नजर : भाजपा व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की दिल्ली पर नजर टिकी है। वह हर पल की जानकारी लेना चाह रहे हैं। उन्हें टिकट घोषणा का इंतजार है। प्रदेश से सूची दिल्ली भेजी जा चुकी है। अब दिल्ली दरबार से मुहर लगनी बाकी है। भाजपा के प्रदेश के तमाम बड़े नेता दिल्ली में कैंप किए हुए हैं। कांग्रेस के कुछ नेता लौट आए हैं।
क्षेत्रीय दलों में धीरे-धीरे बढ़ रही सरगर्मी : झामुमो, झाविमो, आजसू, समेत अन्य दलों में धीरे-धीरे सरगर्मी बढ़ रही है। इन दलों के कार्यकर्ताओं को भी प्रत्याशी घोषणा का इंतजार है। उधर, कांग्रेस, झामुमो और राजद के बीच, तो आजसू को भाजपा के साथ गठबंधन के फैसले का इंतजार भी है। सूत्रों की मानें तो गठबंधन के फर्मूला लगभग तय हो गया है और नेताओं के बीच बातचीत अंतिम चरण में है। किसी भी समय विपक्ष और सत्ता पक्ष अपने-अपने गठबंधन के बारे में घोषणा कर सकते हैं।

Back to Top

Search