जेटली के निधन पर बिहार में दो दिनों का राजकीय शोक, अंतिम संस्कार में शामिल होने गए नीतीश
ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, प्रमुख ख़बरें, बड़ी ख़बरें, बिहार August 24, 2019 , by ख़बरें आप तकजेटली का अंतिम संस्कार रविवार को अपराह्न 2 बजे के बाद होगा
निधन की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने गया और रांची की यात्रा रद्द कर दी
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर बिहार में दो दिनों का राजकीय शोक रहेगा। शनिवार को राज्य सरकार ने इस संबंध में घोषणा की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेटली के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए शनिवार की शाम को ही दिल्ली रवाना हो गए। वहां उन्होंने जेटली के घर जाकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। जेटली का अंतिम संस्कार रविवार को अपराह्न 2 बजे के बाद होगा। निधन की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने गया और रांची की यात्रा रद्द कर दी। शनिवार को गया में पितृपक्ष मेला की तैयारियों की समीक्षा करने के बाद मुख्यमंत्री को रविवार को रांची में जदयू के सम्मेलन में शामिल होना था।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि अरुण जेटली उत्कृष्ट न्यायविद थे। उन्होंने भारत सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निवर्हन किया। उन्होंने उच्च राजनीतिक मूल्यों और आदर्शों की बदौलत राजनीतिक सीमाओं के परे सभी विचारधारा के राजनीतिक दलों का आदर और सम्मान प्राप्त किया। अरुण जेटली से मेरा व्यक्तिगत संबंध था, उनके निधन से मैं काफी मर्माहत हूं। उनका असमय चले जाना देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
तुरंत देखे
-
-
कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए निलंबित
July 25, 2022 -
-
-
-
-
ये नया बिहार है! हुमा कुरैशी की दमदार सीरीज का ट्रेलर जारी
August 1, 2022 -
-
-
रीसेंट पोस्ट
- मिथिला की धरती दरभंगा में रुद्र फाउंडेशन ऑफ इंडिया (सामाजिक संस्था) रोहतास को राष्ट्रीय अवॉर्ड से किया गया सम्मानित
- बिहार बंद का मिला-जुला असर, कई स्थानों पर दिखी जोर जबरदस्ती
- भाजपा का बिहार में कुशवाहा जाति पर भरोसा कायम, नयी टीम में नहीं मिली महिलाओं को तवज्जो
- नरेंद्र मोदी ने पीएम पद से दिया इस्तीफा, 8 जून को मिल सकता है देश को नया प्रधानमंत्री
- गठबंधन (इंडिया) सीट बंटवारे पर सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ रही बात- खरगे
रीसेंट कमेंट्स