

जुलाई में औसत बारिश सामान्य से ज्यादा, सीजन में अब तक 9% कम: मौसम विभाग
कृषि / पर्यावरण, ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, दिल्ली, प्रमुख ख़बरें, बड़ी ख़बरें July 31, 2019 , by ख़बरें आप तकदेशभर में जुलाई की औसत बारिश इस साल सामान्य से ज्यादा रही। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बुधवार को कहा कि जुलाई में 285.3 मिलीमीटर सामान्य बारिश के मुकाबले 298.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इससे पिछले दो माह की बारिश के बाद जुलाई के अंत तक औसत बारिश में कमी 9% रह गई। जून की बारिश सामान्य से 33% कम थी।
आईएमडी के पूर्व महानिदेशक केजे रमेश ने कहा कि अगले दो हफ्तों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। लेकिन, आगे मानसून में कमी आएगी। महापात्रा ने कहा कि जुलाई में 105% बारिश हुई जो औसत से 5% ज्यादा है। इससे पहले मौसम विभाग ने इस सीजन में 9% ऊपर-नीचे के स्तर के साथ 95% बारिश का अनुमान जताया था।
झारखंड, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश के रायलसीमा क्षेत्र, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल में जुलाई में सामान्य से कम बारिश हुई थी। वहीं, बिहार, असम और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।
जून में 87% बारिश दर्ज की गई
जून में 87% बारिश दर्ज की गई थी, जो कि मौसम विभाग के अनुमान से कम रही। इस साल केरल में मानसून एक सप्ताह की देरी से आठ जून को आया। शुरुआत में इसकी रफ्तार धीमी रही। पूरे देश में सामान्य तिथि से चार दिन बाद 19 जुलाई को मानसून का आगमन हुआ। भारत में आधिकारिक रूप से बारिश का मौसम जून से सितंबर तक होता है।
भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद
आईएमडी ने गुरुवार को मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी। हिमाचल प्रदेश में बाढ़ के कारण 150 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। महाराष्ट्र के सोलापुर में बैंक की इमारत गिरने से एक की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। वहीं, जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद है। वहीं, गुजरात के वडोदरा में एक ही दिन में 11 इंच बारिश हुई। 2005 में सबसे ज्यादा 12 इंच बारिश हुई थी।
तुरंत देखे
-
-
कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए निलंबित
July 25, 2022 -
-
-
-
-
ये नया बिहार है! हुमा कुरैशी की दमदार सीरीज का ट्रेलर जारी
August 1, 2022 -
-
-

रीसेंट पोस्ट
- संविधान,गांधी परिवार से लेकर केजरीवाल तक,पीएम मोदी ने विपक्ष को मुद्दों पर घेरा
- हरियाणा कैबिनेट ने वन्य जीव संरक्षण नियम को दी मंजूरी
- सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
- मिथिला की धरती दरभंगा में रुद्र फाउंडेशन ऑफ इंडिया (सामाजिक संस्था) रोहतास को राष्ट्रीय अवॉर्ड से किया गया सम्मानित
- बिहार बंद का मिला-जुला असर, कई स्थानों पर दिखी जोर जबरदस्ती
रीसेंट कमेंट्स