जीतू राय ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड,श्वेता चौधरी ने कांस्य
खेल, ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, प्रमुख ख़बरें, बड़ी ख़बरें September 20, 2014 , by ख़बरें आप तकभारत ने 17वें एशियाई खेलों के पहले दिन दो पदक अपने नाम किए। भारत के निशानेबाज जीतू राय ने 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में पहला गोल्ड हासिल किया। वहीं 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में श्वेता चौधरी ने कांस्य पर निशाना जमाया।
हाल में विश्व चैम्पियनशिप की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले लखनऊ के निशानेबाज जीतू ने कुछ महीने पहले ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता था। सेना की गोरखा रेजीमेंट में काम करने वाले जीतू स्पर्धा में शुरुआत से ही लय में दिखे लेकिन उनके साथी निशानेबाज ओंकार सिंह क्वालीफाइंग की बाधा को पार करने में विफल रहे।
फाइनल में जीतू को वियतनाम के एनगुएन होंग फुओंग और चीन के वांग झिवेई ने कड़ी टक्कर दी लेकिन इन दोनों को क्रमश: रजत और कांस्य पदक के साथ संतोष करना पड़ा। जीतू ने 186.2 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि फुओंग ने 183.4 अंक जुटाए। झिवेई ने 165.6 अंक हासिल किए। भारत का निशानेबाजी में यह दूसरा पदक है।
इससे पहले फरीदाबाद की निशानेबाज श्वेता शुरुआत से ही लय में दिखी जबकि उनकी साथी निशानेबाज हीना सिद्धू और मलाइका गोयल फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही। दुनिया की 146वें नंबर की निशानेबाज श्वेता ने फाइनल में उतार चढ़ाव वाला प्रदर्शन किया। पहले तीन शाट के बाद वह शीर्ष पर चल रही थी लेकिन बाद में वह छठे स्थान पर खिसक गई। यह भारतीय निशानेबाज हालांकि अंत में तीसरा स्थान हासिल करने में सफल रही।
श्वेता और चीन की झाउ के बीच कांस्य पदक के लिए शूट आफ हुआ जिसमें भारतीय निशानेबाज 10.7 अंक के साथ विरोधी निशानेबाज को पछाड़ने में सफल रही। चीन की झांग मेंगयुआन ने स्वर्ण जबकि कोरिया की जुंग जीहेई ने रजत पदक जीता। चीन की महिला निशानेबाजों ने 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीता।
फिलहाल चीन उम्मीद के मुताबिक तीन स्वर्ण पदक के साथ शीर्ष पर चल रहा है जबकि भारत एक कांस्य पदक के साथ पांचवें स्थान पर है।
तुरंत देखे
-
-
कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए निलंबित
July 25, 2022 -
-
-
-
-
ये नया बिहार है! हुमा कुरैशी की दमदार सीरीज का ट्रेलर जारी
August 1, 2022 -
-
-
रीसेंट पोस्ट
- मिथिला की धरती दरभंगा में रुद्र फाउंडेशन ऑफ इंडिया (सामाजिक संस्था) रोहतास को राष्ट्रीय अवॉर्ड से किया गया सम्मानित
- बिहार बंद का मिला-जुला असर, कई स्थानों पर दिखी जोर जबरदस्ती
- भाजपा का बिहार में कुशवाहा जाति पर भरोसा कायम, नयी टीम में नहीं मिली महिलाओं को तवज्जो
- नरेंद्र मोदी ने पीएम पद से दिया इस्तीफा, 8 जून को मिल सकता है देश को नया प्रधानमंत्री
- गठबंधन (इंडिया) सीट बंटवारे पर सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ रही बात- खरगे
रीसेंट कमेंट्स