

जहां बारिश कम हुई, वहां अंतिम छोर तक नहर से पहुंचाएं पानी :- मुख्यमंत्री
कृषि / पर्यावरण, ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, बिहार September 12, 2016 , by ख़बरें आप तकमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जल संसाधन विभाग को निर्देश दिया कि धान की खेती की दृष्टिकोण से जिन क्षेत्रों में वर्षा कम हुई है, वहां अंतिम छोर तक पर्याप्त पानी पहुंचाई जाए। इससे धान की फसल बचायी जा सकेगी। सोन, गंडक और कोसी क्षेत्र में पानी की पर्याप्त उपलब्धता है। इसे नहरों के माध्यम से नगर के अंतिम छोर तक पहुंचाएं।
मुख्यमंत्रत्री ने एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में सोमवार को संबंधित विभागों के पदाधिकारियों और अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि सिंचाई की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध हो, यह सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने बाढ़ से हुई क्षति को लेकर भारत सरकार को भेजे जाने वाले ज्ञापन की भी समीक्षा की। उन्होंने आदेश दिया कि ज्ञापन इस प्रकार तैयार करें कि उसमें सभी विभागों की क्षति का जिक्र साफ-साफ किया गया हो।
उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि पुनपुन में बारिश के कारण जो जल स्तर बढ़ा है, उसका आकलन करें। इसके लिए जल्द निरीक्षण कराएं। समीक्षा बैठक में जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव अरुण कुमार सिंह, आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव व्यास जी, इस विभाग के लिए प्रधान सचिव के रूप में अधिसूचित किए गए प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, सचिव अतीश चंद्रा, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह आदि उपस्थित थे।
तुरंत देखे
-
-
कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए निलंबित
July 25, 2022 -
-
-
-
-
ये नया बिहार है! हुमा कुरैशी की दमदार सीरीज का ट्रेलर जारी
August 1, 2022 -
-
-

रीसेंट पोस्ट
- संविधान,गांधी परिवार से लेकर केजरीवाल तक,पीएम मोदी ने विपक्ष को मुद्दों पर घेरा
- हरियाणा कैबिनेट ने वन्य जीव संरक्षण नियम को दी मंजूरी
- सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
- मिथिला की धरती दरभंगा में रुद्र फाउंडेशन ऑफ इंडिया (सामाजिक संस्था) रोहतास को राष्ट्रीय अवॉर्ड से किया गया सम्मानित
- बिहार बंद का मिला-जुला असर, कई स्थानों पर दिखी जोर जबरदस्ती
रीसेंट कमेंट्स