जया-ममता का जादू , माया को झटका
चुनाव, ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, दिल्ली, प्रमुख ख़बरें, बड़ी ख़बरें, लोक सभा, विधान सभा May 16, 2014 , by ख़बरें आप तकउत्तरप्रदेश में भाजपा और नरेंद्र मोदी की लहर साफ देखी जा सकती है, जबकि मायावती की बहुजन समाज पार्टी को करारा झटका सहना पड़ा है।उत्तरप्रदेश में भाजपा 67 सीटों पर बढ़त बनाए हुए। कांग्रेस यहां 3 सीटों पर आगे है जबकि एसपी 9 तथा मायावती की बीएसपी 1 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। उत्तरप्रदेश में भाजपा की इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय अमित शाह को दिया जा रहा है। पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह गाजियाबाद से जीत गए है, उन्होंने राज बब्बर तथा शाजिया इल्मी को हराया।
इसी तरह बिहार में भाजपा 21 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। एलजेपी 3, कांग्रेस 2, जेडीयू 4 और आरजेडी 6 सीटों पर आगे है। गुजरात में सभी 26 सीटों पर भाजपा आगे हो गई है। राजस्थान की सभी 25 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।
आम आदमी पार्टी ने देशभर में अपने प्रत्याशी खड़े किए, लेकिन सिर्फ पंजाब में ही उनके प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। पंजाब में शिरोमणी अकाली दल 3, आप पार्टी 3, भाजपा 2 तथा कांग्रेस 5 सीटों पर आगे चल रही है। आप पार्टी के कॉमेडियन भगवंत मान संगरूर से चुनाव जीत गए है।
दिल्ली में बीजेपी सभी सातों सीटों पर आगे चल रही है।उत्तराखंड में सभी पांच सीटों पर भाजपा आगे है।बंगाल में तृणमुल कांग्रेस 32 तथा बीजेपी तीन, कांग्रेस 5 और लेफ्ट 2 सीटों पर आगे चल रही है।
जम्मू कश्मीर में भाजपा 2 व कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है जबकि पीडीपी 3 सीटों पर आगे है।
मेघालय में कांग्रेस व एनपीपी 1-1 सीटों पर आगे है।
अोडिशा में बीजेडी सबसे आगे : अोडिशा में बीजेडी सर्वाधिक 13 सीटों पर आगे चल रही है जबकि बीजेपी 2 तथा कांग्रेस 5 सीटों पर आगे चल रही है।
आंध्रप्रदेश में टीडीपी 11 सीटों पर आगे, जबकि कांग्रेस 3, भाजपा 3, टीआरएस 6 तथा अन्य 19 सीटों पर आगे चल रहे है। गोआ में दोनों सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।महाराष्ट्र में भाजपा 25 और शिवसेना 18 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 1, एनसीपी 3 सीटों पर आगे है।झारखंड में बीजेपी 11, कांग्रेस 1 तथा जेएमएम 1 सीट पर आगे चल रही है।तमिलनाडु में एडीएमके 30 और भाजपा दो सीटों पर आगे चल रही है।
हरियाणा में भाजपा 7, कांग्रेस 1 और आईएनडलडी 2 सीटों पर आगे चल रही है।
असम में भाजपा 7 सीटों से आगे चल रही है।
तुरंत देखे
-
-
कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए निलंबित
July 25, 2022 -
-
-
-
-
ये नया बिहार है! हुमा कुरैशी की दमदार सीरीज का ट्रेलर जारी
August 1, 2022 -
-
-
रीसेंट पोस्ट
- मिथिला की धरती दरभंगा में रुद्र फाउंडेशन ऑफ इंडिया (सामाजिक संस्था) रोहतास को राष्ट्रीय अवॉर्ड से किया गया सम्मानित
- बिहार बंद का मिला-जुला असर, कई स्थानों पर दिखी जोर जबरदस्ती
- भाजपा का बिहार में कुशवाहा जाति पर भरोसा कायम, नयी टीम में नहीं मिली महिलाओं को तवज्जो
- नरेंद्र मोदी ने पीएम पद से दिया इस्तीफा, 8 जून को मिल सकता है देश को नया प्रधानमंत्री
- गठबंधन (इंडिया) सीट बंटवारे पर सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ रही बात- खरगे
रीसेंट कमेंट्स