

Comments Off on जयाप्रदा और अमर सिंह हुए रालोद में शामिल
3
जयाप्रदा और अमर सिंह हुए रालोद में शामिल
चुनाव, लोक सभा March 10, 2014 , by ख़बरें आप तकलखनऊ, 10मार्च/2014 (ITNN)>>>> कभी समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे अमर सिंह और जयाप्रदा सोमवार को राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) में शामिल हुए। इन दोनों नेताओं के रालोद में शामिल होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी के मजबूत होने की उम्मीद है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जया और अमर सोमवार को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान रालोद में शामिल हुए।
इन दोनों नेताओं के लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर चौहान ने कहा कि जया अमरोहा और अमर फतेहपुर सीकरी से रालोद के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।
उल्लेखनीय है कि मुलायम से अलग होने के बाद अमर ने लोकमंच नाम की एक नई पार्टी का गठन किया था, लेकिन उत्तर प्रदेश में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था।
तुरंत देखे
-
-
कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए निलंबित
July 25, 2022 -
-
-
-
-
ये नया बिहार है! हुमा कुरैशी की दमदार सीरीज का ट्रेलर जारी
August 1, 2022 -
-
-

रीसेंट पोस्ट
- संविधान,गांधी परिवार से लेकर केजरीवाल तक,पीएम मोदी ने विपक्ष को मुद्दों पर घेरा
- हरियाणा कैबिनेट ने वन्य जीव संरक्षण नियम को दी मंजूरी
- सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
- मिथिला की धरती दरभंगा में रुद्र फाउंडेशन ऑफ इंडिया (सामाजिक संस्था) रोहतास को राष्ट्रीय अवॉर्ड से किया गया सम्मानित
- बिहार बंद का मिला-जुला असर, कई स्थानों पर दिखी जोर जबरदस्ती
रीसेंट कमेंट्स