जदयू ने विधायक गोपाल मंडल और विधान पार्षद राणा गंगेश्वर सिंह को निलम्बित किया
ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, बिहार March 22, 2016 , by ख़बरें आप तकजदयू ने गोपालपुर के विधायक गोपाल मंडल और विधान पार्षद राणा गंगेश्वर सिंह को निलम्बित कर दिया है। पार्टी ने दोनों को ऐतराजजनक बयान देने के आरोप में निलंबित किया है।
मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में पार्टी की कोर कमेटी की बैठक के बाद श्री मंडल और श्री सिंह को निलंबित कर दिया गया। बताया गया कि दोनों के निलंबन प्रस्ताव पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने भी सहमति दे दी है। प्रदेश जदयू अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि गोपाल मंडल और राणा गंगेश्वर द्वारा सार्वजनिक स्थल पर की गई बयानबाजी न सिर्फ घोर आपत्तिजनक है, बल्कि पार्टी की घोषित नीति के भी विरुद्ध है।
गोपाल द्वारा खुलेआम हत्या की राजनीति की बातें करने वाले बयान की पार्टी कड़े शब्दों में निंदा करती है। विधायक को फिलहाल निलंबित करके उनको कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। इसी तरह राणा गंगेश्वर ने जन, गण, मन, अधिनायक जय हे… पर टिप्पणी करके राष्ट्रगान का अपमान किया है। भारत का कोई नागरिक राष्ट्रगान का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकता है। इसी वजह से फिलहाल उनको भी निलंबित किया गया है। नोटिस का जवाब मिल जाने के बाद दोनों पर कार्रवाई की जाएगी।
जदयू प्रवक्ता डा. अजय आलोक ने कहा है कि मर्यादा की सीमा लांघने वाले दल के नेताओं को रियायत नहीं दी जा सकती है। खबरिया चैनलों पर आए बयान के मद्देनजर गोपाल मंडल और राणा गंगेश्वर पर प्रथम द्रष्टया मामला पाया गया है। यही कारण है कि दोनों को तत्काल निलम्बित किया गया है। कहा कि जदयू जो बोलता है, वही करता है। भाजपा की तरह नहीं कि इसके गिरिराज सिंह, साध्वी निरंजना, साध्वी प्रज्ञा और महेश शर्मा जैसे नेता केंद्र में मंत्री रहते हुए कुछ भी विवादित बयान दे देते हैं और उन पर कार्रवाई नहीं होती।
जदयू में विवादित बयान देने या किसी मामले में नाम आने पर पार्टी नेताओं को कोई छूट नहीं मिल रही है। पहले भी ट्रेन में महिला यात्री से बदसलूकी के मामले में जोकीहाट के विधायक सरफराज आलम को निलम्बित किया जा चुका है। वह सांसद तसलीमुद्दीन के पुत्र हैं। वहीं, गत विधानसभा चुनाव के समय एक स्टिंग मामले में नाम आने पर पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद कुशवाहा को भी निलम्बित कर दिया गया था। पिपरा से विधायक श्री कुशवाहा का टिकट ऐन मतदान से पहले काटकर चुनावी अखाड़े से हटा दिया गया था।
तुरंत देखे
-
-
कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए निलंबित
July 25, 2022 -
-
-
-
-
ये नया बिहार है! हुमा कुरैशी की दमदार सीरीज का ट्रेलर जारी
August 1, 2022 -
-
-
रीसेंट पोस्ट
- मिथिला की धरती दरभंगा में रुद्र फाउंडेशन ऑफ इंडिया (सामाजिक संस्था) रोहतास को राष्ट्रीय अवॉर्ड से किया गया सम्मानित
- बिहार बंद का मिला-जुला असर, कई स्थानों पर दिखी जोर जबरदस्ती
- भाजपा का बिहार में कुशवाहा जाति पर भरोसा कायम, नयी टीम में नहीं मिली महिलाओं को तवज्जो
- नरेंद्र मोदी ने पीएम पद से दिया इस्तीफा, 8 जून को मिल सकता है देश को नया प्रधानमंत्री
- गठबंधन (इंडिया) सीट बंटवारे पर सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ रही बात- खरगे
रीसेंट कमेंट्स