Comments Off on जंगलराज 2 नहीं आने देना है-अमित शाह 1

जंगलराज 2 नहीं आने देना है-अमित शाह

चुनाव, विधान सभा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पिछले कई दिनों से बिहार में अलग अलग जगह भाजपा कार्यकर्ताओं और जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। इसी क्रम में आज वह मुजफ्फरपुर पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दस कार्यकर्ताओं की पार्टी आज देश की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। लालू नीतीश ने मिलकर बिहार को बना दिया बीमारू। गुजरात से लेकर दिल्ली तक का विकास बिहार के युवाओं ने किया। फिर यहां क्यों नहीं कुछ हुआ। क्योंकि यहां के युवाओं को मौका ही नहीं दिया गया।
शाह बोले, नीतीश ने कहा था लालू को हम नहीं हरा सकते। तब हमने बीजेपी की सेना दी, जीत गए। बाद में फिर पीठ में छूरा घोंप दिया। उन्होंने लोगों ने आह्वान किया कि इस बार चुनाव में बता देना उनको बेवफाई क्या होती है। जो जेपी से लेकर जॉर्ज फर्नांडीज का नहीं हुआ वो बिहार का विकास क्या करेगा। जंगलराज 2 नहीं आने देना है। लालू और कांग्रेस भ्रष्ट हैं तो नीतीश उनके साथ जाकर क्या कर पाएंगे। भाजपा की केंद्र सरकार ने बैंक अकाउंट खोलकर विकास की शुरुआत कर दी है।

Back to Top

Search