Comments Off on चैनलों के एग्जिट पोल:बिहार के 8 में से 4 पोल में तेजस्वी सरकार के आसार, 4 में एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर 1

चैनलों के एग्जिट पोल:बिहार के 8 में से 4 पोल में तेजस्वी सरकार के आसार, 4 में एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर

चुनाव, ताज़ा समाचार, प्रमुख ख़बरें, बिहार, विधान सभा

बिहार में तीसरे फेज की वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं। अभी तक 7 चैनलों के आंकड़े सामने आए हैं। इनमें से 3 में तेजस्वी सरकार बनने के संकेत हैं जबकि बाकी 4 में त्रिशंकु विधानसभा बनने के आसार दिख रहे हैं। हालांकि, एनडीए और महागठबंधन के बीच सीटों का अंतर बहुत कम रहेगा।
1. रिपब्लिक-जन की बातः महागठबंधन को बढ़त के आसार
NDA को 91 से 117, महागठबंधन को 118 से 138, लोजपा को 5 से 8 और अन्य को 3 से 6 सीटें मिल सकती हैं।
2. टुडेज चाणक्यः महागठबंधन की एकतरफा जीत का अनुमान
NDA को 55, महागठबंधन को 180 और अन्य को 8 सीटें मिल सकती हैं।
3. ETG बिहारः महागठबंधन को बढ़त
NDA को 114, महागठबंधन को 120 और अन्य को 9 सीटें मिल सकती हैं।
4. एक्सिस माय इंडिया-आज तकः महागठबंधन की सरकार बनने का अनुमान
NDA को 69 से 91, महागठबंधन को 139 से 161, लोजपा को 3 से 5 और अन्य को 6 से 10 सीटें मिल सकती हैं।
5. C वोटर-एबीपीः त्रिशंकु विधानसभा के आसार
NDA को 104 से 128, महागठबंधन को 108 से 131 और अन्य को 5 से 11 सीटें मिल सकती हैं। लोजपा को 1 से 3 सीटें मिलने का अनुमान।
6. न्यूज X-DV रिसर्चः महागठबंधन और एनडीए में टक्कर
NDA को 110 से 117, महागठबंधन को 108 से 123, लोजपा को 4 से 10 और अन्य को 8 से 23 सीटें मिलने का अनुमान।
7. C वोटर-टाइम्स नाउः त्रिशंकु विधानसभा के आसार
NDA को 116, महागठबंधन को 120, लोजपा को 1 और अन्य के पास 6 सीटें जा सकती हैं।
8. टीवी-9 भारतवर्षः NDA-महागठबंधन में कड़ी टक्कर
NDA को 91 से 117, महागठबंधन को 118 से 138, लोजपा को 5 से 8 और अन्य को 3 से 6 सीटें मिलने का अनुमान है।
मुख्यमंत्री के लिए कौन पसंद
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडियाः सीएम के लिए तेजस्वी यादव 44% लोगों की पसंद है। 33% लोगों ने नीतीश कुमार को अपनी पसंद बताया है। वहीं, चिराग पासवान के नाम पर सिर्फ 7% लोगों ने ही अपनी सहमति जताई है।
2015 में क्या रहे थे नतीजे?
2015 के चुनाव में सबसे ज्यादा 25% वोट शेयर भाजपा का था, लेकिन सीटें 53 ही जीत सकी थी। 2010 के मुकाबले भाजपा का वोट शेयर 8% तक बढ़ा था, लेकिन सीटें घट गई थीं। 2010 में भाजपा ने 16.5% वोट शेयर के साथ 91 सीटें जीती थीं।
महागठबंधन के साथ लड़े नीतीश की जदयू 17.3% वोट शेयर के साथ 71 सीटें ही जीत सकी थी। वहीं, 18.8% वोट हासिल करने वाली राजद को 81 सीटें मिली थीं। फिलहाल, बिहार विधानसभा में एनडीए के पास 130 सीटें हैं। बहुमत से 8 ज्यादा। सबसे ज्यादा 69 सीटें जदयू के पास और भाजपा के पास 54 सीटें हैं।

Back to Top

Search