चेन्नई ने मुंबई को हराया
क्रिकेट जगत, खेल, ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, प्रमुख ख़बरें, मुम्बई May 29, 2014 , by ख़बरें आप तकसुरेश रैना और डेविड हस्सी के बीच चौथे विकेट के लिये 89 रन की नाबाद साझेदारी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के एलिमिनेटर में आज मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हरा दिया।
मुंबई ने पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर लैंडल सिमंस के 44 गेंद में 67 रन की मदद से आठ विकेट पर 173 रन बनाये। जवाब में चेन्नई ने आठ गेंद बाकी रहते तीन विकेट पर 176 रन बना लिये। रैना ने 32 गेंद में चार चौकों और दो छक्कों के साथ 54 रन बनाये, जबकि हस्सी ने 29 गेंद में दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 40 रन की पारी खेली।चेन्नई का सामना दूसरे क्वालीफायर में शुक्रवार को किंग्स इलेवन पंजाब से होगा, जिसे हराकर आज कोलकाता नाइट राइडर्स ने फाइनल में जगह बना ली। डवेन स्मिथ और फाफ डु प्लेसिस ने चेन्नई को अच्छी शुरूआत देते हुए पहले विकेट के लिये 37 गेंद में 60 रन जोड़े। हरभजन ने छठे ओवर की दूसरी गेंद पर स्मिथ को पोलार्ड के हाथों लपकवाकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर डु प्लेसिस भी अपना विकेट गंवा बैठे जिनका कैच स्थानापन्न खिलाड़ी बी आर डंक ने लपका।
स्मिथ ने 20 गेंद में चार चौकों के साथ 24 रन बनाये जबकि डु प्लेसिस ने 20 गेंद में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 35 रन जोड़े। इसके बाद रैना और मैकुलम ने कमान संभाली। मैकुलम ने हाथ खोलने शुरू ही किये थे कि स्पिनर प्रज्ञान ओक्षा की गेंद पर आगे बढकर खेलने में चूके और विकेट के पीछे आदित्य तारे की स्टम्पिंग का शिकार हो गए। हस्सी और रैना ने इसके बाद कोई विकेट नहीं गंवाते हुए टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।
इससे पहले सलामी बल्लेबाज लैंडल सिमंस के 44 गेंद में 67 रन की मदद से मुंबई इंडियंस ने आठ विकेट पर 173 रन बनाये। सिमंस ने माइकल हस्सी के साथ मिलकर गत चैम्पियन टीम को दमदार शुरुआत दी। इससे पहले चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने टास जीतकर मुंबई को बल्लेबाजी के लिये भेजा।
सिमंस और हस्सी ने 58 गेंद में 76 रन जोड़े। बायें हाथ के स्पिनर रविंद्र जडेजा ने हस्सी को आउट किया। इससे पहले उन्होंने मोहित शर्मा की छठे ओवर में धुनाई करते हुए 19 रन बनाये। सिमंस ने एक्स्ट्रा कवर में चौका, मिडविकेट पर छक्का और प्वाइंट में चौका जड़ा। हस्सी ने 33 गेंद की अपनी पारी में चार चौकों और एक छक्के के साथ 39 रन जोड़े।न्यूजीलैंड के हरफनमौला कोरे एंडरसन ने सिर्फ आठ गेंद में एक चौके और दो छक्कों के साथ 20 रन बनाये। पूरे टूर्नामेंट में शानदार फार्म में चल रहे सिमंस ने अपनी 71 मिनट की पारी में पांच चौके और चार छक्के लगाये। इस सत्र में शतक जमाने वाले एकमात्र खिलाड़ी सिमंस एक बार फिर बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन 17वें ओवर में बड़ा शाट खेलने के प्रयास में जडेजा की गेंद पर लांग आन में सुरेश रैना को कैच दे बैठे।
सिमंस ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ तीसरे विकेट की साझेदारी में 44 रन बनाये। शर्मा भी पांच गेंद खेलने के बाद पवेलियन लौट गए। उन्होंने इसमें तीन चौकों के साथ 20 रन बनाये। वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड ने 14 रन की पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया। उनके आउट होने के बाद मुंबई ने लगातार कई विकेट गंवा दिये।
पोलार्ड, आदित्य तारे (0), अंबाती रायुडू (2) और प्रवीण कुमार (1) के सस्ते में आउट होने से मुंबई का स्कोर आठ विकेट पर 166 रन हो गया। मोहित शर्मा ने चार ओवर में 42 रन दिये, लेकिन तीन विकेट चटकाये। आशीष नेहरा और जडेजा को दो दो विकेट मिले।
तुरंत देखे
-
-
कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए निलंबित
July 25, 2022 -
-
-
-
-
ये नया बिहार है! हुमा कुरैशी की दमदार सीरीज का ट्रेलर जारी
August 1, 2022 -
-
-
रीसेंट पोस्ट
- मिथिला की धरती दरभंगा में रुद्र फाउंडेशन ऑफ इंडिया (सामाजिक संस्था) रोहतास को राष्ट्रीय अवॉर्ड से किया गया सम्मानित
- बिहार बंद का मिला-जुला असर, कई स्थानों पर दिखी जोर जबरदस्ती
- भाजपा का बिहार में कुशवाहा जाति पर भरोसा कायम, नयी टीम में नहीं मिली महिलाओं को तवज्जो
- नरेंद्र मोदी ने पीएम पद से दिया इस्तीफा, 8 जून को मिल सकता है देश को नया प्रधानमंत्री
- गठबंधन (इंडिया) सीट बंटवारे पर सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ रही बात- खरगे
रीसेंट कमेंट्स