![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/uploads/2019/07/02_07_2019-jasprit_bumrah_team_india_win_19363580_215757416-53x53.jpg)
![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/uploads/2020/10/orig_65_1603581022-207x191.jpg)
चिराग की सभा में भाजपाई झंडे, मंच से लगे मोदी जिंदाबाद के नारे, दिनारा में चिराग बोले- हम कोई ‘बी’ टीम नहीं
आमने सामने, चुनाव, ताज़ा समाचार, बिहार, विधान सभा October 25, 2020 , by ख़बरें आप तकदिनारा में लोजपा प्रत्याशी की सभा चल रही थी। पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान मंच पर मौजूद थे। इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने सभा में भाजपा के झंडे लहराए और मंच से ही मोदी जिंदाबाद के नारे लगे। इस मौके पर चिराग पासवान ने कहा- जदयू पर ‘व्यंगबाण’ चलाए। उन्होंने कहा कि साफ संदेश है हम किसी की बी टीम नहीं हैं और न ही हमें बनने की जरूरत है।
लोजपा की अपनी विचारधारा है। हम जदयू से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं और उनसे ज्यादा सीटें जीतेंगे। गौरतलब है कि दिनारा से भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लोजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। चिराग ने कहा कि हमारी प्राथमिकता महिला सुरक्षा और रोजगार है। हमने सीतामढ़ी में सीता मंदिर का निर्माण अयोध्या की तर्ज पर करने का संकल्प लिया है। 4 लाख लोगों के सुझाव से बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया गया है।
तुरंत देखे
-
कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए निलंबित
July 25, 2022 -
-
-
-
-
-
ये नया बिहार है! हुमा कुरैशी की दमदार सीरीज का ट्रेलर जारी
August 1, 2022 -
-
-
![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/themes/news-mix/images/placeholders/banner-300-300.jpg)
रीसेंट कमेंट्स