![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/uploads/2019/07/02_07_2019-jasprit_bumrah_team_india_win_19363580_215757416-53x53.jpg)
![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/uploads/2016/01/vaccine280120161453956785_storyimage-207x191.jpg)
चिकनपॉक्स वैक्सीन से आंखों में सूजन संभव
ऑडियो, कैरियर, स्पेशल रिपोर्ट January 28, 2016 , by ख़बरें आप तकचिकनपॉक्स और दाद जैसी बीमारियों में इस्तेमाल होने वाली चिकनपॉक्स वैक्सीन आंखों में सूजन पैदा कर सकती है। एक नए शोध से यह बात सामने आई है।
निष्कर्ष बताते हैं कि पिछले 20 सालों से विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा निर्देशित चिकन पॉक्स वैक्सीन के इस्तेमाल से कुछ रोगियों की आंखों में कॉर्निया सूजन की शिकायत मिली है।अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मिसूरी स्कूल ऑफ मेडिसिन के डॉक्टर फ्रेडरिक फ्रानफेल्डर के अनुसार, ‘‘राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय की केस रिपोर्ट पर अध्ययन में हमें 20 ऐसे मामले मिले हैं, जिन्हें इस वैक्सीन के इस्तेमाल से आंखों की परेशानी हुई।’’
फ्रानफेल्डर का कहना है, हालांकि यह एक दुर्लभ घटना है, लेकिन डॉक्टरों को यह वैक्सीन देने से पहले रोगी का इतिहास जान लेना चाहिए। अगर उन्हें कभी यह परेशानी हुई है तो इस वैक्सीन द्वारा वह फिर सक्रिय हो सकती है।
वयस्कों में यह लक्षण वैक्सीन के 24 दिनों के भीतर दिखाई देने लगते हैं, वहीं बच्चों में इसका असर 14 दिनों के अंदर ही होने लगता है।यह शोध साल 2015 में लॉस वेगस में आयोजित हुए अमेरिकन एकेडमी ऑफ ऑप्थेल्मोलॉजी में प्रस्तुत किया गया था।
तुरंत देखे
-
कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए निलंबित
July 25, 2022 -
-
-
-
-
-
ये नया बिहार है! हुमा कुरैशी की दमदार सीरीज का ट्रेलर जारी
August 1, 2022 -
-
-
![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/themes/news-mix/images/placeholders/banner-300-300.jpg)
रीसेंट कमेंट्स