Comments Off on चंद्रमोहन राय ने दिया भाजपा के सभी पदों से इस्तीफा 2

चंद्रमोहन राय ने दिया भाजपा के सभी पदों से इस्तीफा

चुनाव, ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, प्रमुख ख़बरें, बिहार, राज्य

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री चंद्र मोहन राय ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। राय लंबे समय से पार्टी संगठन से जुड़े रहे हैं। बताया जाता है कि वे पार्टी के प्रदेश नेतृत्व से नाराज चल रहे हैं।

भाजपा में वरिष्ठ नेताओं की नाराजगी का सिलसिला थम नहीं रहा। बक्सर से चार बार सांसद रह चुके लालमुनि चौबे अभी नाराज चल ही रहे थे कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री चंद्रमोहन राय ने बगावती तेवर दिखा दिए हैं। चौबे ने बक्सर से बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है। पार्टी संगठन से लंबे समय से जुड़े रहे चंद्र मोहन राय का इस्तीफा चौकाने वाला रहा है। हालांकि राय ने अभी पार्टी नहीं छोड़ी है। उन्होंने केवल पार्टी के पदों से अलग होने की घोषणा की है। फिलहाल वे राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य होने के साथ प्रदेश कार्यकारिणी में भी सदस्य का दायित्व निभा रहे हैं। राय प्रदेश चुनाव समिति के भी सदस्य हैं। गुरुवार को राय अपनी आगे की रणनीति का खुलासा कर सकते हैं। बताया जाता है कि राय पार्टी के प्रदेश नेतृत्व से नाराज चल रहे हैं। उन्हें कई मौकों पर उनकी उपेक्षा किए जाने की बात भी चर्चा में रही है। चंद्रमोहन राय 68 में विधिवत रूप से जनसंघ में शामिल हुए थे। इसके बाद इन्होने 1969 में जनसंघ के टिकट पर रामनगर से चुनाव लड़ा। राय पश्चिम चंपारण के जिला अध्यक्ष भी रहे। 1990 में भाजपा के टिकट पर पहली बार विधायक चुने गये। अगला चुनाव हारे। इसके बाद फिर रामनगर का पिछले चुनाव तक प्रतिनिधित्व किया। परिसीमन के बाद सुरक्षित सीट घोषित किए जाने के बाद उन्होंने रामनगर छोड़ दिया और चनपटिया से मैदान में उतरे और विजयी रहे।

Back to Top

Search