Comments Off on गौ कल्चर ड्रिप इरिगेशन से किसान हों मालामाल 6

गौ कल्चर ड्रिप इरिगेशन से किसान हों मालामाल

कृषि / पर्यावरण

आज के आधुनिक युग में रसायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों का अनियमित उपयोग किया जा रहा है। परिणामस्वरूप खेतों में विषैले प्रभाव से फसलों का उत्पादन और गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। इसका एकमात्र उपाय जैविक खेती (पुरातन खेती) है। जैविक खेती के प्रति किसानों का ध्यानाकर्षण कर कम खर्च में अधिक उत्पादन लिया जा सकता है।
मनावर तहसील के ग्राम जाटपुरा के किसान श्री भगवान पिता हीरालाल पाटीदार ने देसी तकनीक का इस्तेमाल करते हुए एक अनूठी यूनिट का अविष्कार किया है। ये यूनिट जैविक खेती में क्रांतिकारी कदम है। श्री भगवान ने प्लास्टिक के खाली ड्रमों का उपयोग करते हुए एक यूनिट तैयार की है। वे अपने घर/खेत पर उपलब्ध गोबर एवं गोमूत्र को प्लास्टिक के ड्रमों में आवश्यकतानुसार सड़ाते हैं। सडऩे के पश्चात ये गोबर पकी हुई खाद के रूप में तब्दील हो जाता है। इस खाद के तरल रूप को ड्रिप के माध्यम से खेत में प्रवाहित कर फसलों को उपचारित किया जाता है। श्री भगवान पाटीदार ने जो सिस्टम तैयार किया है, उस ड्रिप युनिट की लेटरल लाइन में लगे ड्रिपर में किसी भी प्रकार चोक होने की समस्या नहीं है, क्योंकि गोबर में मौजूद ठोस/कचरे को इस यूनिट द्वारा छान लेते हैं। यह यूनिट पूर्णत: विद्युत मोटर सेे चलती है। इसके लिए अतिरिक्त व्यवस्था करने की आवश्यकता नहीं है।
श्री भगवान पाटीदार ने जब इस सिस्टम का उपयोग किया तो मात्र एक माह में चमत्कारिक परिणाम मिले। खेत में बड़ी संख्या में केचुओं की बढ़वार हो गई। बेड में जब केचुओं की संख्या बढ़ी तो प्रचुर मात्रा में बर्मी कम्पोस्ट खाद तैयार हुआ। इस खाद से फसल उत्पादन में चमत्कारिक परिणाम दिखाई देने लगे। श्री भगवान पाटीदार के खेत पर प्रतिदिन कई किसान ये नई विधि देखने आते हैं। वे कहते हैं कि इस तकनीकी को अपनाकर किसान जैविक खेती का सपना साकार कर सकते हैं।
आवश्यक सामग्री : आवश्यक कच्चा पदार्थ- 15 किलो गोबर, 15 किलो गोमूत्र, 1 किलो गुड़, 1 किलो बेसन, 1 किलो जैविक मिट्टी।
विधि: उपरोक्त सामग्री को यूनिट में लगे ड्रमों में आवश्यकतानुसार सड़ाया जाता है। ये दो से सात दिन की अवधि में तैयार हो जाता है। अच्छी तरह से सड़ जाने के बाद मोटर के माध्यम से ये वॉल्व द्वारा सड़े अर्क को ड्रिप के माध्यम से उपयोग किया जाता है।

Back to Top

Search