Comments Off on गेंदे की खेती 4

गेंदे की खेती

कृषि / पर्यावरण

गेंदा वर्ष में तीन बार लगाया जा सकता है। वर्षाकालीन फसल हेतु नर्सरी जून में, शीतकालीन फसल हेतु मध्य सितंबर में और जायद में जनवरी-फरवरी में नर्सरी डाली जा सकती है। आप निम्न प्रकार से गेंदा की सफल खेती कर सकते हैं।
1. खेत की तैयारी किसी भी अन्य फसल की तरह ही करें।
2. गोबर खाद 200-300 क्विंटल/हे. की दर से डालें।
3. एक हेक्टर में रोपाई हेतु 500 ग्राम बीज सामान्य किस्मों का तथा 250 ग्राम बीज हाईब्रिड किस्म का पर्याप्त होगा।
4. एक माह की रोप मुख्य खेत में रोपी जा सकती है। रोपाई यथासम्भव शाम के समय ही करें।
5. अफ्रीकन किस्मों की रोपाई पौध से पौध 30 से.मी. तथा कतार से कतार 45 से.मी. की दूरी पर करें।
6. 260 किलो यूरिया, 375 किलो सिंगल सुपर फास्फेट तथा 150 किलो म्यूरेट ऑफ पोटाश/हे. की दर से डालें।
7. अफ्रीकन तथा फ्रेन्च की विभिन्न किस्में उपलब्ध हैं चयन करके लगाये।
8. रोपाई के 30-35 दिनों बाद पौधों के ऊपरी भाग को काटें ताकि अधिक शाखायें प्राप्त हो सकें और अधिक फूल खिल सकें।
9. फूलों को नोचकर नहीं निकालें बल्कि सावधानी से तोड़ें।

Back to Top

Search