गाजियाबाद में क्लोरीन का सिलेंडर हुआ लीक, 50 से ज्यादा बेहोश
अपराध, उत्तर प्रदेश, ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, दिल्ली June 4, 2016 , by ख़बरें आप तकगाजियाबाद के वुसंधरा सेक्टर पांच में बने नगर निगम के भूमिगत जलाशय में खुदाई का काम कर रहे मजूदरों से शनिवार शाम क्लोरीन के सिलेंडर का नोजल टूट गया। इससे सिलेंडर में भरी क्लोरीन गैस में रिसाव हो गया। रिसाव की चपेट में बगल की आदित्य सनटेक सिटी के 40 से अधिक लोग आ गए। इनमें चार बच्चे भी हैं।
दरअसल जलाशय व सोसाइटी की एक ही दीवार है और चार बच्चे उस वक्त दीवार से सटे स्वीमिंग पूल में नहा रहे थे। ये चारों बच्चे बेहोश हो गए। थोड़ी देर में गैस पूरी सोसाइटी में फैल गई। इससे इस सोसाटी में रहने वाले 40 से ज्यादा लोग उल्टी और बेहोशी की जद में आ गए। आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची मगर लौट गई। करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने सिलेंडर को डिफ्यूज करने का प्रयास किया।
इस दौरान फायर ब्रिगेड के 12 कर्मचारी बेहोश हो गए। सभी को नजदीक के शांति गोपाल हॉस्पिटल में लाया गया। जहां एक दर्जन लोगों को छुट्टी दे दी गई है मगर 14 लोग अभी भी भर्ती हैं। इनमें से बबली सिंह और जोगेंद्र सिंह आईसीयू में भरती हैं। सभी की हालात खतरे से बाहर है।
सोसाइटी के बच्चे- नक्षत्र कौशिक, आदित्य, सोहम बनर्जी और विधि पांडेय
सोसाइटी की महिलाएं- रचना पांडेय (विधि की मां), बबली सिंह और रीना सिंह
घमंडी सिंह, नानक चंद, संजेश गौतम, जीएस राना, रोहताश कुमार, जोगेंद्र सिंह और वीरेंद्र जाधव।
राधेश्याम त्यागी, संजय, जितेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार और निर्दोष कुमार
क्लोरीन के गैस के सिलेंडर से रिसाव हुआ है। सिलेंडर डिफ्यूज कर दिया गया है। लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
योगेंद्र यादव, नगर निगम अधिकारी
नागरिकों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड को तुरंत मौके पर भेजा गया। मैं पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं।
विमल कुमार शर्मा, जिलाधिकारी
तुरंत देखे
-
-
कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए निलंबित
July 25, 2022 -
-
-
-
-
ये नया बिहार है! हुमा कुरैशी की दमदार सीरीज का ट्रेलर जारी
August 1, 2022 -
-
-
रीसेंट पोस्ट
- मिथिला की धरती दरभंगा में रुद्र फाउंडेशन ऑफ इंडिया (सामाजिक संस्था) रोहतास को राष्ट्रीय अवॉर्ड से किया गया सम्मानित
- बिहार बंद का मिला-जुला असर, कई स्थानों पर दिखी जोर जबरदस्ती
- भाजपा का बिहार में कुशवाहा जाति पर भरोसा कायम, नयी टीम में नहीं मिली महिलाओं को तवज्जो
- नरेंद्र मोदी ने पीएम पद से दिया इस्तीफा, 8 जून को मिल सकता है देश को नया प्रधानमंत्री
- गठबंधन (इंडिया) सीट बंटवारे पर सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ रही बात- खरगे
रीसेंट कमेंट्स