Comments Off on खेती के साथ मछली, मुर्गी व बकरीपालन से किसानों की आय बढ़ेगी 5

खेती के साथ मछली, मुर्गी व बकरीपालन से किसानों की आय बढ़ेगी

कृषि / पर्यावरण, ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, प्रमुख ख़बरें, बड़ी ख़बरें, बिहार

कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि सामान्य खेती के साथ मछली, मुर्गी व बकरीपालन से किसानों की आय बढ़ेगी। कृषक उत्पादन संगठन के माध्यम से भी किसान ले सकते हैं। कम से कम 50 किसानों के इस समूह को केंद्र सरकार की लघु किसान कृषि व्यापार संगठन से 10 लाख रुपए तक अनुदान मिलता है। मंगलवार को वह बामेती में किसानों की आय दोगुनी करने के उपाय पर आयसोजित प्रशिक्षण सह कार्यशाला का उद्घाटन कर रहे थे।
मंत्री ने कहा कि अधिकारियों से कहा कि जलवायु परिवर्तन को देखते हुए जल संरक्षण एवं अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए किसानों को प्रोत्साहित करें। कम से कम पानी में अधिक उत्पादन के आधुनिक तकनीक के लिए किसानों को जागरूक करें।
राज्य में 95 प्रतिशत किसान लघु एवं सीमांत हैं। इन छोटे किसानों के जोत का आकार छोटा होने के कारण किसी विशेष फसल का उत्पादन काफी कम होता है। इस कारण स्थानीय बाजार में इन्हें औने-पौने भाव में बिचैलियों के माध्यम से अपने उत्पादों की बिक्री करनी पड़ती है। किसान समूह में खेती करें तो कम लागत में अधिक लाभ होगा। अब तक राज्य में 300 किसान उत्पादक संगठनों का गठन हो चुका है। राज्य सरकार भी आत्मा योजना से सभी जिलों में किसान उत्पादक संगठन का गठन करा रही है।

Back to Top

Search