Comments Off on ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ की पलक गिरफ्तार 0

‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ की पलक गिरफ्तार

अपराध, ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, मनोरंजन, मुम्बई

टीवी शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में पलक का किरदार निभाने वाले कॉमेडियन कीकू शारदा को शो के दौरान डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम का मजाक उड़ाना महंगा पड़ा। कीकू को मुंबई पुलिस ने गोरेगांव से गिरफ्तार कर लिया है। वह मंगलवार देर रात दो बजे तक शो की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग के बाद उन्‍हें बुधवार सुबह गिरफ्तार किया गया।आरोप है कि उन्होंने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मूवी ‘एमएसजी-2’ के एक सीन पर कॉमेडी एक्ट पेश किया था। जिसके वजह से बाबा के नाराज भक्तों ने उन पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने व राम रहीम की छवि खराब करने का आरोप लगाया है।
यह शो 27 दिसंबर को प्रसारित हुआ था। राम रहीम के समर्थकों ने 1 जनवरी को हरियाणा में उनके खिलाफ केस दर्ज कराया था। कीकू को गिरफ्तार करने के लिए हरियाणा पुलिस के एक अधिकारी व 4 जवान मुंबई गए थे। उन्‍हें दिल्ली लाया गया। वहां से हरियाणा लाया गया और कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां उन्हें 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया। इस मामले में शो के आठ और कलाकारों पर केस दर्ज किया गया है।

Back to Top

Search