Comments Off on किरण बेदी पुडुचेरी के 22वें उपराज्यपाल के रूप में पद की शपथ ली 1

किरण बेदी पुडुचेरी के 22वें उपराज्यपाल के रूप में पद की शपथ ली

ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की पूर्व अधिकारी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता किरण बेदी ने आज शाम केन्द्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के 22वें उपराज्यपाल के रूप में पद की शपथ ली।
किरण बेदी के शपथ लेने के साथ ही कांग्रेस ने भी घोषणा की कि कल वह उनके समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। सख्त पुलिस अधिकारी के रूप में चर्चित किरण बेदी की नियुक्ति पुडुचेरी में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन की जीत के बाद की गई है। कांग्रेस को पुडुचेरी की 30 सदस्यीय विधानसभा में 15 सीटें मिली हैं।
मद्रास उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति एच जी रमेश ने राजनिवास में आयोजित एक समारोह में किरण बेदी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। शपथग्रहण से पहले मुख्य सचिव मनोज पारिदा ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा जारी किरण बेदी के नियुक्ति पत्र को पढ़ा।
इस अवसर पर भावी मुख्यमंत्री वी नारायणसामी, पूर्व मुख्यमंत्री एन रंगासामी, कांग्रेस विधायक, नेता एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
किरण बेदी ने वीरेंद्र कटारिया की जगह ली है। वर्ष 2014 में कटारिया के जाने के बाद से अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल ए. के. सिंह ने पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार संभाला था। कटारिया के बाद से पुडुचेरी में पूर्णकालिक उपराज्यपाल नहीं थे।
किरण बेदी दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले ही भाजपा में शामिल हुई थी और पार्टी ने उन्हें मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर पेश किया था। हालांकि उन्हें चुनाव में न तो खुद ही जीत मिली और न ही वह दिल्ली में वापसी की कोशिशों में लगी।
इससे पहले वह जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार के खिलाफ काम करने वाले संगठन इंडिया अगेन्स्ट करप्शन में अरविंद केजरीवाल के साथ थीं।

Back to Top

Search