

कांग्रेस मुक्त भारत का अभियान साजिश: सोनिया गांधी
उत्तर प्रदेश, ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार May 31, 2016 , by ख़बरें आप तकसोनिया गांधी ने भाजपा के कांग्रेस मुक्त भारत अभियान को साजिश करार दिया है। उन्होंने मंगलवार को कहा, देश के किसाना परेशान हैं जबकि एनडीए सरकार जश्न बना रही है। मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर पहुंची हैं। उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी सरकार के दो साल पूरे होने पर मंत्री जश्न मना रहे हैं। मैंने ऐसा कभी नहीं देखा। देश में गरीबी, सूखा और भ्रष्टाचार है। किसान परेशान हैं, ऐसे में मुझे नहीं लगता कि इस तरह जश्न मनाना सही बात है।
सोनिया गांधी ने अपने परिवार पर लगातार लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को साजिश करार दिया। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत का अभियान भी एक षड्यंत्र है।
अपने दामाद रॉबर्ट वाड्रा की लंदन स्थित संपत्ति के सवाल पर सोनिया गांधी ने कहा, हां, यह भी हमारे परिवार के खिलाफ साजिश है। ये लोग रोज कुछ ना कुछ यह बहाना बनाते हैं। अगर यह आरोप सच है तो बिना भेदभाव के जांच करा ली जाए। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
तुरंत देखे
-
-
कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए निलंबित
July 25, 2022 -
-
-
-
-
ये नया बिहार है! हुमा कुरैशी की दमदार सीरीज का ट्रेलर जारी
August 1, 2022 -
-
-

रीसेंट पोस्ट
- संविधान,गांधी परिवार से लेकर केजरीवाल तक,पीएम मोदी ने विपक्ष को मुद्दों पर घेरा
- हरियाणा कैबिनेट ने वन्य जीव संरक्षण नियम को दी मंजूरी
- सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
- मिथिला की धरती दरभंगा में रुद्र फाउंडेशन ऑफ इंडिया (सामाजिक संस्था) रोहतास को राष्ट्रीय अवॉर्ड से किया गया सम्मानित
- बिहार बंद का मिला-जुला असर, कई स्थानों पर दिखी जोर जबरदस्ती
रीसेंट कमेंट्स