Comments Off on कांग्रेस के बूटा सिंह सपा में और सतपाल महाराज बीजेपी में शामिल 5

कांग्रेस के बूटा सिंह सपा में और सतपाल महाराज बीजेपी में शामिल

चुनाव, ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, दिल्ली, प्रमुख ख़बरें, लोक सभा

नई दिल्ली. लोकसभा चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस को दो बड़े झटके लगे हैं। वरिष्ठ नेता बूटा सिंह और सतपाल महाराज ने पार्टी छोड़ दी है। बूटा सिंह सपा में चले गए हैं और सतपाल महाराज बीजेपी में शामिल हो गए
कांग्रेस सांसद सतपाल महाराज ने शुक्रवार को पार्टी छोड़ने का फैसला किया है। चर्चा है कि वह बीजेपी में शामिल होंगे। टीवी न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, सतपाल महाराज अपने बेटे के लिए टिकट चाह रहे थे। कांग्रेस पहले ही उनके बेटे को टिकट देने से इनकार कर चुकी है। इसके चलते सतपाल महाराज पिछले कुछ दिनों से नाराज चल रहे थे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बूटा सिंह अब पार्टी छोड़ सपा के टिकट पर राजस्थान के जालौर सीट से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस से नाराजगी के चलते उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया।
करीब पचास साल तक कांग्रेस में रहे बूटा सिंह ने हाल ही में बीजेपी से भी संपर्क साधा था, लेकिन उन्हें वहां खास तवज्जो नहीं मिली। बूटा सिंह ने बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह से मुलाकात कर अपनी बेटी के लिए राजस्थान के श्रीगंगानगर से टिकट मांगा था। हालांकि, बातचीत सफल नहीं हो सकी।
जवाहर लाल नेहरू के समय से ही बूटा सिंह कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे। पंजाब मूल के बूटा सिंह इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के बेहद करीबी रहे। बूटा सिंह कांग्रेस के महासचिव भी रहे। कांग्रेस सरकार में वह गृह मंत्री और कृषि राज्य मंत्री भी रहे। बूटा सिंह 2004-2006 के बीच बिहार के राज्यपाल भी रहे। हालांकि, बिहार के राज्यपाल रहने के दौरान विधानसभा भंग करने के फैसले के कारण वह विवादों में भी रहे।

Back to Top

Search