![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/uploads/2019/07/02_07_2019-jasprit_bumrah_team_india_win_19363580_215757416-53x53.jpg)
![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/uploads/2020/08/eggwebfu8aaigb5_1598617893-207x191.jpg)
कश्मीर में एनकाउंटर:शोपियां में सुरक्षाबलों ने 4 आतंकियों को मार गिराया, एक को पकड़ा; 2 हफ्तों में अब तक 10 दहशतगर्द ढेर
अपराध August 28, 2020 , by ख़बरें आप तकजम्मू-कश्मीर के शोपियां के किलूरा इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। आर्मी के जवानों ने चार आतंकवादियों को मार गिराया है। वहीं, एक को पकड़ लिया है। सेना ने बताया कि आतंकियों के पास से दो एके-47 और तीन पिस्टल बरामद की गई हैं। यहां पिछले 2 हफ्तों में अब तक 10 दहशतगर्द मारे गए।
पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकियों में से दो की पहचान हो गई। एक आतंकी शकूर पर्रे अल बद्र संगठन से जुड़ा था। वहीं, दूसरा आतंकी सुहैल भट्ट है। भट्ट ने पिछले दिनों खानमोह के सरपंच का अपहरण कर हत्या कर दी थी।
पिछले 2 हफ्तों में कब कितने आतंकी ढेर
17 और 18 अगस्त को बारामूला के करीरी इलाके में मुठभेड़ हुई थीं। इस दौरान 3 आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने ढेर किया था। इनमें लश्कर के दो कमांडर सज्जाद उर्फ हैदर और उस्मान शामिल हैं। हैदर बांदीपोरा हत्याओं का मुख्य साजिशकर्ता है। वह युवाओं को आतंकी संगठन में भर्ती करता था। कश्मीर आईजीपी विजय कुमार ने बताया था कि विदेशी आतंकी उस्मान ने भाजपा नेता वसीम बारी, उसके पिता और भाई की हत्या की थी।
दक्षिण कश्मीर के शोपियां में 19 अगस्त को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच दो मुठभेड़ हुई थीं। इस दौरान एक आतंकवादी मारा गया था। इसी दिन हंदवाड़ा के गनीपोरा में दो आतंकी मारे गए थे।
तुरंत देखे
-
कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए निलंबित
July 25, 2022 -
-
-
-
-
-
ये नया बिहार है! हुमा कुरैशी की दमदार सीरीज का ट्रेलर जारी
August 1, 2022 -
-
-
![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/themes/news-mix/images/placeholders/banner-300-300.jpg)
रीसेंट कमेंट्स