![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/uploads/2019/07/02_07_2019-jasprit_bumrah_team_india_win_19363580_215757416-53x53.jpg)
होम / अपराध / ताज़ा ख़बर / ताज़ा समाचार / कश्मीर : गुरेज सेक्टर में दो हिमस्खलनों में 10 सैनिकों की मौत, प्रधानमंत्री ने जताया शोक
![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/uploads/2017/01/2017_1largeimg26_Jan_2017_165713066-207x191.jpg)
Comments Off on कश्मीर : गुरेज सेक्टर में दो हिमस्खलनों में 10 सैनिकों की मौत, प्रधानमंत्री ने जताया शोक
5
कश्मीर : गुरेज सेक्टर में दो हिमस्खलनों में 10 सैनिकों की मौत, प्रधानमंत्री ने जताया शोक
अपराध, ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार January 26, 2017 , by ख़बरें आप तकप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दक्षिण कश्मीर के गुरेज सेक्टर में दो हिमस्खलनों में 10 सैनिकों की मौत पर आज शोक जताया. प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि जवानों की मौत से वह ‘‘बहुत दुखी’ हैं.
उन्होंने लिखा, ‘‘कश्मीर में हिमस्खलन में हमारे वीर जवानों की मौत से बहुत दुखी हूं. अधिकारियों को त्वरित खोज एवं बचाव कार्य का निर्देश दिया है.’ दक्षिण कश्मीर के गुरेज सेक्टर में कल शाम दो हिमस्खलनों में 10 सैनिकों की मौत हो गयी.
सेना के एक अधिकारी ने कहा कि बांदीपुर जिले के गुरेज सेक्टर में कल शाम नियंत्रण रेखा के पास सैन्य शिविर के हिमस्खलन की चपेट में आने से तीन सैनिकों की मौत हो गयी.
दूसरे हिमस्खलन ने कल शाम गुरेज सेक्टर की ओर जा रही सेना की गश्ती टुकड़ी को चपेट में ले लिया था. मौके से आज सात शव बरामद हुए.
तुरंत देखे
-
कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए निलंबित
July 25, 2022 -
-
-
-
-
-
ये नया बिहार है! हुमा कुरैशी की दमदार सीरीज का ट्रेलर जारी
August 1, 2022 -
-
-
![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/themes/news-mix/images/placeholders/banner-300-300.jpg)
रीसेंट कमेंट्स