![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/uploads/2019/07/02_07_2019-jasprit_bumrah_team_india_win_19363580_215757416-53x53.jpg)
![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/uploads/2016/03/patna-pirates-31457540329_big-207x191.jpg)
कबड्डी लीग के विजेता पटना पायरेट्स का भव्य स्वागत
खेल, ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, बिहार March 9, 2016 , by ख़बरें आप तकप्रो कबड्डी लीग के तीसरे सीजन की विजेता टीम पटना पायरेट्स को घरेलू दर्शकों ने पटना पहुंचने पर बुधवार को भव्य स्वागत किया।जीत के जश्न में डूबा पटना : पटना के जयप्रकाश नारायण एयरपोर्ट से निकले शानदार रोड शो में पटना पायरेट्स का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। विजयी नारों के साथ पूरा पटना जश्न में डूब गया। बस की छत पर सवार सभी खिलाड़यों ने पटना के लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। ढोल-नगाड़ों की धुन पर डांस किया।एक घंटे हुआ रोड शो- जीत की खुमारी ऐसी दिखी कि पटना एयरपोर्ट से रो शो पटना वीमेंस कॉलेज तक पहुंचने में करीब एक घंटे लगे। खिलाड़ियों का दल इसके बाद डाकबंगला चौराहा होते हुए गांधी मैदान स्थित होटल पहुंचा।खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित :पटना के कमिश्नर आनंद किशोर ने पटना के गांधी मैदान में पटना पायरेट्स के विजेता टीम को सम्मानित किया वहीं पाटलिपुत्र खेल परिसर में कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के प्रधान सचिव विवेक कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
तुरंत देखे
-
कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए निलंबित
July 25, 2022 -
-
-
-
-
-
ये नया बिहार है! हुमा कुरैशी की दमदार सीरीज का ट्रेलर जारी
August 1, 2022 -
-
-
![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/themes/news-mix/images/placeholders/banner-300-300.jpg)
रीसेंट कमेंट्स