![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/uploads/2019/07/02_07_2019-jasprit_bumrah_team_india_win_19363580_215757416-53x53.jpg)
![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/uploads/2016/02/kapil-sharma170220161455705420_storyimage-207x191.jpg)
कपिल शर्मा अपनी फीस, मांगे रहे हैं 5 करोड़ रुपए
बॉलीवुड, बॉलीवुड गैलरी, मनोरंजन, मुम्बई February 17, 2016 , by ख़बरें आप तकबॉलीवुड के नवोदित अभिनेता कपिल शर्मा ने अपनी फीस बढ़ाकर पांच करोड़ रुपए कर ली है। ‘कॉमेडी नाइट विथ कपिल’ के जरिये दर्शकों के बीच पहचान बनाने वाले कपिल शर्मा ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत पिछले साल प्रदर्शित अब्बास-मुस्तान की फिल्म ‘किस किस से प्यार करूं’ से की थी। इस फिल्म के लिए उन्होंने एक करोड़ रुपए बतौर फीस ली थी। अब वह आगामी फिल्मों के लिए पांच करोड़ रुपए मांग रहे हैं।चर्चा है कि कपिल शर्मा ने पहले कुछ अन्य ऑफर्स में भी एक करोड़ में करने की हामी भरी थी। कपिल अब उन फिल्मों लिए भी पांच गुना फीस मांग रहे हैं। इसी कारण से वे फिल्में अभी फ्लोर पर नहीं आ पा रही है।
उनका मानना है कि ‘किस किस को प्यार करूं’ उनकी कॉमेडी और उनके बूते पर हिट हुई है। ‘किस किस को प्यार करूं’ के बाद अब्बास मस्तान और तीन स्वतंत्र निर्माण कंपनियों ने कपिल से अपने प्रोजेक्ट्स पर बात की थी। जब इन फिल्मों को फ्लोर पर लाने का समय हुआ तो कपिल इन फिल्मों के लिए पांच-पांच करोड़ रुपए मांग रहे हैं। जबकि निर्माताओं को लगता है कि कपिल की फैन फॉलोइंग से इस बजट की रिकवरी नहीं हो सकती।
तुरंत देखे
-
कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए निलंबित
July 25, 2022 -
-
-
-
-
-
ये नया बिहार है! हुमा कुरैशी की दमदार सीरीज का ट्रेलर जारी
August 1, 2022 -
-
-
![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/themes/news-mix/images/placeholders/banner-300-300.jpg)
रीसेंट कमेंट्स