![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/uploads/2019/07/02_07_2019-jasprit_bumrah_team_india_win_19363580_215757416-53x53.jpg)
![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/uploads/2014/03/10_03_2014-10ramdev1-207x191.jpg)
कपिल के सामने बाबा रामदेव भी नहीं टिक पाए
बॉलीवुड, मनोरंजन March 10, 2014 , by ख़बरें आप तकमुंबई। बने सुनील ग्रोवर का जादू दर्शकों पर चल नहीं पाया। टीवी रेटिंग के आंकड़ों के मुताबिक सुनील ग्रोवर का नया शो ‘मैड इन इंडिया’ कपिल शर्मा के शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ के सामने नहीं टिक पाया। सुनील ग्रोवर का बाबा रामदेव के साथ अपने शो की शुरुआत करने का मास्टर स्ट्रोक भी काम नहीं आया। मैड इन इंडिया के पहले एपिसोड की टीवी रेटिंग कॉमेडी नाइट्स के मुकाबले बहुत कम आई है।
मैड इन इंडिया के पहले एपिसोड को 5.7 मिलियन लोगों ने देखा, वहीं उसी दिन कपिल के शो को 9.6 मिलियन लोगों ने देखा। यही नहीं करिश्मा कपूर और गोविंदा वाले मैड इन इंडिया के एपिसोड ने कुल 3.2 मिलियन दर्शक मिले, वहीं कॉमेडी नाइट्स में किरण खेर और मलायका अरोड़ा खान की जोड़ी के एपिसोड को 8.5 मिलियन दर्शकों ने देखा। इन आंकड़ों से साफ पता चलता है कि कॉमेडी नाइट्स के सामने मैड इन इंडिया बिल्कुल नहीं टिक पाया।
तुरंत देखे
-
कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए निलंबित
July 25, 2022 -
-
-
-
-
-
ये नया बिहार है! हुमा कुरैशी की दमदार सीरीज का ट्रेलर जारी
August 1, 2022 -
-
-
![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/themes/news-mix/images/placeholders/banner-300-300.jpg)
रीसेंट कमेंट्स