Comments Off on एक पेड़ एक जिंदगी 89

एक पेड़ एक जिंदगी

कृषि / पर्यावरण

बढ़ती आबादी, शहरीकरण के कारण हरियाली तेजी से कम हो रही है। पर्यावरण को बचाने के लिए यह हमारे जागने का वक्त है। सिर्फ जागने का ही नहीं, कुछ करने का भी। इसके लिए जरूरी है कि हम पेड़ लगाएं। पर्यावरण संरक्षण के लिए यही सबसे सरल रास्ता है जो खुद हमसे शुरू होता है। इसी दिशा में दैनिक भास्कर समूह ने पौधरोपण अभियान “एक पेड़ एक जिंदगी” शुरू किया है। भास्कर की इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण को हराभरा रखने के साथ ही यह संदेश देना है कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवनकाल में कम-से-कम एक पौधा अवश्य लगाए, साथ ही पेड़ बनने तक उसकी देखभाल भी करे। आज हमारे द्वारा की गई यह छोटी सी पहल, बढ़ते हुए पेड़ के साथ कल हमारा गर्व बन जाएगी। साथ ही आने वाली पीढि़यों को हम दें सकेंगे हरा-भरा वातावरण विरासत के रूप में।

मानसून में इस अभियान के दौरान जनभागीदारी से लाखों पौधे लगाए जा रहे हैं। आइए हम सभी शामिल हों इस पहल में और अपने जीवनकाल में कम से कम एक पौधा लगाकर पेड़ बनने तक उसकी देखभाल करें।

क्या आप जानते हैं?

  • 25 फुट लंबा पेड़ एक घर के सालाना बिजली खर्च को 8 से 12 फीसदी तक कम कर देता है।
  • अगर घर के चारों तरफ पेड़ों को सही तरह लगाया जाए तो एयर कंडीशनर की जरूरत 30 फीसदी तक कम हो जाती है।
  • एक साल में एक पेड़ इतनी कार्बन डाइऑसाइड सोख लेता है, जितनी कि एक कार से 26,000 मील चलने के बाद निकलती है।
  • अगर घर के पश्चिम में आज एक पौधा लगाएं तो पांच साल में ऊर्जा की खपत 3 फीसदी तक कम हो सकती है और 15 साल में यह बचत 12 फीसदी तक पहुंच सकती है।
  • एक एकड़ में फैला जंगल सालभर में 4 टन ऑक्सीजन छोड़ता है जो 18 लोगों के लिए एक साल की जरूरत है।
  • एक व्यक्ति द्वारा जीवन भर में फैलाए गए प्रदूषण को खत्म करने के लिए 300 पेड़ों की जरुरत होती है।
  • हरेभरे वातावरण वाली प्रापॅर्टी का किराया सात प्रतिशत तक अधिक मिल सकता है।
  • एक वयस्क पेड़ एक दिन में जमीन से 378 लीटर तक पानी सोखकर वातावरण में छोड़ सकता है।
  • जो लोग देर तक प्रदूषित वायु के संपर्क में रह कर उसे फेफड़ों तक पहुंचाते हैं, उनमें श्वसन संबंधी रोग तो होते ही हैं, इसका असर मस्तिष्क पर भी पड़ता है। इससे व्यक्ति की याददाश्त कम होती है। इस स्थिति से बचने के लिए यदि आप अपने कार्यस्थल के आस-पास हरियाली रखें तो प्रदूषणकारी तत्व आप तक नहीं पहुंच पाएंगे।

Back to Top

Search