Comments Off on एक्जिट पोल में मोदी सरकार, जानिए.. कहां किसको कितनी सीटें 3

एक्जिट पोल में मोदी सरकार, जानिए.. कहां किसको कितनी सीटें

Uncategorized, चुनाव, ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, प्रमुख ख़बरें, बड़ी ख़बरें, लोक सभा, स्पेशल रिपोर्ट

नई दिल्ली,ख़बरें आप तक । नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के भाजपा के दावों पर अब एक्जिट पोल ने भी मुहर लगा दी है। सभी नौ चरणों के मतदान के आधार पर किए गए अधिकांश एक्जिट पोल में राजग को पूर्ण बहुमत मिलता दिखाया गया है। यूपी, बिहार के अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ व हरियाणा जैसे राज्यों में एक्जिट पोल मोदी की लहर के स्पष्ट संकेत दे रहे हैं।
बहरहाल, सभी एक्जिट पोल केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार बनती और कांग्रेस की अब तक की सबसे बुरी हार होती दिख रहे हैं। एक्जिट पोल में आम आदमी पार्टी भी पांच सीटों के साथ अपने पहले चुनाव में खाता खोल रही है।

कहां किसको कितनी सीटें

* मध्य प्रदेश की कुल 29 सीटों में से भाजपा को 24 से 27 सीटें और कांग्रेस को 1 से 6 सीटें मिलने का अनुमान है।

* राजस्थान की 25 सीटों में भाजपा को 22 से 24 सीटें मिल सकती हैं तो कांग्रेस को 1 से 4 सीटें।

* गुजरात की 26 सीटों में भाजपा को 20 से 24 सीटें मिलने का अनुमान है तो कांग्रेस को महज 1 से 5 सीटें।

* महाराष्ट्र की 48 सीटों भाजपा-शिवसेना को 32 से 37 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि कांग्रेस-एनसीपी को 11 से 16 के बीच संतोष करना पड़ सकता है।

* उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में भाजपा को 45 से 50 सीटें मिलने का अनुमान है। सपा को 13 से 19, बसपा को 10 से 16 और कांग्रेस को 3 से 7 सीटें।

* बिहार की 40 सीटों में भाजपा गठजोड़ को 21 से 28 सीटें मिल सकती हैं। राजद-कांग्रेस को 11 से 16 और जेडीयू को 2 से 5 सीटें।

* केरल की 20 में 11 से 14 सीटें कांग्रेस गठजोड़ के खाते में जा सकती हैं तो वाम मोर्चे के गठजोड़ को 6 से 9 सीटें मिलने का अनुमान है।

* तमिलनाडु की 39 सीटों में अन्नाद्रमुक को 22 से 28 सीटें मिलने की संभावना है जबकि द्रमुक को 7 से 11 सीटें और भाजपा गठजोड़ को 4 से 6 सीटें मिल सकती हैं।

* तेलंगाना की 17 सीटों में टीआरएस को 8 से 12 सीटें, कांग्रेस को 3 से 5 और भाजपा गठबंधन को 2 से 4 सीटें मिल सकती हैं।

* सीमांध्र की 25 सीटों में वाईएसआर कांग्रेस और भाजपा गठजोड़, दोनों के खाते में 11 से 15 सीटें दिखाई गई हैं। कांग्रेस का यहां खाता खुलता नहीं दिख रहा।

* कर्नाटक की 28 सीटों में कांग्रेस को 12 से 16 सीटें मिल सकती हैं तो भाजपा को 11 से 14 और जेडीएस को 1 से 4 सीटें मिलने का अनुमान है।

* पश्चिम बंगाल की 42 सीटों में टीएमसी को 25 से 32 सीटें, वाम मोर्चे को 7 से 11 सीटें, कांग्रेस को 2 से 4 सीटें और भाजपा को 1 से 3 सीटें मिलने के आसार हैं।

* ओडिशा की 21 सीटों में बीजद के खाते में 12 से 16, भाजपा के खाते में 3 से 8 और कांग्रेस के हिस्से में 1 से 3 सीटें दिखाई गई हैं।

* दिल्ली की सात सीटों में भाजपा को 5 से 7 सीटें मिल सकती हैं तो 0 से 3 सीटें आम आदमी पार्टी के खाते में जा सकती हैं।

Back to Top

Search