उंगली के नीचे बने इन पर्वतों से झलकता है आपकी पूरा व्‍यक्‍तिव

स्पेशल रिपोर्ट

आपकी हथेली के कुछ भाग उभरे हुए होते हैं तो कुछ चपटे। कुछ भाग धंसा हुआ होता है। हथेली में उभरे, चपटे और धंसे हुए यही क्षेत्र पर्वत कहलाते हैं। हस्‍तरेखा में यह पर्वत आपके भविष्‍य के बारे में बहुत कुछ कहते हैं। प्रत्‍येक उंगली के नीचे बने इन पर्वतों से आपकी पूरा व्‍यक्‍तिव झलकता है। हथेली में ये उभार नौ क्षेत्रों में होते हैं। हथेली में पर्वत का लुप्‍त होना संबंधित ग्रह के गुणों की कमी को दर्शाता है जबकि अति उभार उसके ज्‍यादा गुण बताता है। हालांकि कभी-कभी ज्‍यादा उभार गुण के बजाय अवगुण में भी बदल जाते हैं। सभी पर्वतों के नाम उनके ग्रहों के नाम पर ही होते हैं। आइए आप भी जानिए क्‍या कहते हैं हथेली के ये पर्वत।
-तर्जनी के नीचे गुरु का पर्वत होता है। यह पर्वत विद्या, बुद्धि, धर्म-कर्म एवं लेखन शक्‍ति को दर्शाता है।
-मध्‍यमा के नीचे शनि का पर्वत होता है। यह पर्वत व्‍यक्‍ति की गंभीरता, ज्ञान, उदासीनता, आधायत्‍मवाद, वैराग्‍य, भाग्‍य और अंधविश्‍वास के बारे में बताता है। यदि शनि पर्वत सपाट है तो यह व्‍यक्‍ति की संतुलन की अवस्‍था को दर्शाता है।-अनामिका के नीचे सूर्य पर्वत होता है। यह पर्वत व्‍यक्‍ति की कला के प्रति रूचि, उसका उत्‍साह, उसकी प्रसन्‍नता और सफलता के बारे में संकेत करता है।
-कनिष्‍का के नीचे बुध पर्वत होता है। बुध पर्वत व्‍यक्‍ति के व्‍यापार के गुण, शिल्‍पकला, चतुराई, चंचलता और गणित-विज्ञान के बारे में बताता है।
-अंगूठे के नीचे शुक्र पर्वत होता है। यह पर्वत गृहस्‍थ प्रेम, वासना, सुख, ऐश्‍वर्य एवं सुंदरता की सूचना देता है।
-अंगूठे के विपरीत या शुक्र के विपरीत चंद्र पर्वत होता है। चंद्र पर्वत कल्‍पना, स्‍वार्थ, कला, संस्‍कृति, कोमल भावनाएं और भावी सामुद्रिक यात्राओं की राह दिखाता है।
-गुरू और शुक्र पर्वत के बीच में आक्रामक मंगल होता है। इसे निम्‍न मंगल के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्वत व्‍यक्‍ति के साहस, बदलना लेने की प्रवृत्‍ति और झगड़ालू स्‍वभाव को बताता है।
-बुध एवं चंद्र के बीच में रक्षात्‍मक मंगल या उच्‍च मंगल पर्वत होता है।
इन पर्वतों के अलावा हथेली में क्रास, वर्ग, नक्षत्र एवं जाली के आकार की भी रचनाएं होती हैं। ये रचनाएं भी जीवन से जुड़ी कई घटनाओं की तरफ इशारा करती हैं। कुल मिलाकर हस्‍त रेखाओं के साथ पर्वत और क्रास भी व्‍यक्‍ति के जीवन के बारे में बहुत कुछ बताते हैं।

Back to Top

Search