Comments Off on आलू का भंडारण इस वर्ष अधिक 10

आलू का भंडारण इस वर्ष अधिक

अर्थव्यवस्था, कृषि / पर्यावरण, ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, प्रमुख ख़बरें, बड़ी ख़बरें

इस वर्ष अधिक उत्पादन की वजह से आलू उत्पादकों एवं किसानों को भारी हानि पहंचा रहा है। गत वर्ष आलू में तेजी रही थी। प. बंगाल सरकार ने कुछ समय के लिए राज्य से निकासी पर रोक लगा दी थी। इस वर्ष अधिक भाव लेने की आशा में किसानों ने शीतगृहों में आलू रखा। अब स्थिति यह हो गई है कि उन्हें शीतगृह का खर्च जोड़कर लागत भी वसूल नहीं हो रही है। इस वर्ष आलू का उत्पादन 415 लाख टन के मुकाबले 449 लाख टन होने का अनुमान है। राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान के अनुसार वर्तमान में किसानों को आलू की लागत भर निकल रही है। उप्र में इस वर्ष 250 लाख टन आलू का भंडारण हुआ है, जबकि पिछले वर्ष 200 से 225 लाख टन का हुआ था। सभी राज्यों में जोरदार उत्पादन से इस वर्ष आलू सस्ता बिक रहा है। उप्र के शीतगृहों में रखा अधिकांश आलू किसानों का है।

Back to Top

Search