Comments Off on आधी आबादी के चेहरे पर मतदान की मुस्कान 1

आधी आबादी के चेहरे पर मतदान की मुस्कान

आधीआबादी, चुनाव, ताज़ा समाचार, विधान सभा

चुनावी त्योहार का ऐसा उत्साह कि तीन नवंबर को मधुबनी विधानसभा क्षेत्र के घरों की महिलाएं अहले सुबह से ही घरेलू कार्यो को निपटा चुकी थी। सुबह चाय की चुस्की के बाद बगैर नाश्ता किए सात बजते-बजते महिलाएं मतदान केंद्र की ओर निकल पड़ीं। विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए मधुबनी विधानसभा क्षेत्र के जेएमडीपीएल महिला कॉलेज बूथ संख्या 42, 43 सहित कई बूथों पर मास्क में आधी आबादी की कतार देखी गई। नए पोशाक में घूंघट की ओट से अपनी बारी के इंतजार में आधी आबादी के चेहरे पर मतदान की मुस्कान झलक रही थी। मतदान का बेसब्री से इंतजार कर रही उत्साहित आधी आबादी की खुशी देखते ही बनती थी। मधुबनी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 42 पर मतदान के बाद लक्ष्मी त्रिपाठी ने बताया कि पहले मतदान फिर जलपान के संकल्प को पूरा करने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंची हैं। लोकतंत्र के महापर्व में आज मतदान के बाद ही जलपान होगा। वहीं, बूथ संख्या 61 पर एक मतदाता सरिता देवी ने बताया कि मतदान के लिए त्योहार के समान सुबह जल्दी उठकर तैयार होने का अलग उत्साह का अनुभव हो रहा था। इसी जोश और जज्बा के साथ इलाके की अन्य आधी आबादी मतदान केंद्रों पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही थी। मतदान के बाद एक नई उमंग और खुशी के साथ घर लौट रहीं महिला मतदाताएं मतदान के बाद एक नई उमंग और खुशी के साथ घर लौट रही महिलाएं रास्ते में मतदान को जाने वाली अन्य महिलाओं से मतदान का आह्वान करती रहीं। मतदान के प्रति आधी आबादी में जबरदस्त उत्साह विधानसभा चुनाव के लिए बेहतर माना जा रहा हैं। घर की महिलाओं को मतदान केंद्र की ओर जाते देख घर के पुरुष वर्ग भी कहां पीछे रहने वाले। वे भी फटाफट तैयार होते हुए मतदान केंद्र की ओर रवाना होते गए।

Back to Top

Search