Comments Off on आज 2016 का सबसे छोटा दिन और सबसे लंबी रात 8

आज 2016 का सबसे छोटा दिन और सबसे लंबी रात

कृषि / पर्यावरण, ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार

21 दिसंबर बुधवार का दिन साल का सबसे दिन है और रात सबसे लंबी होगीं। दरअसल इस दिन पृथ्वी अपने कक्ष मंं 23.5 डिग्री झुक जाती है जिसके कारण यह अंतर आता है। वैसे तो दिन और रात का घटना और बढ़ना सामान्य सी प्रक्रिया है। विज्ञान के मुताबिक सूर्य उतारायण हो जाएगा। बताया जा रहा है कि दिनों के हिसाब से साल में चार दिन बेहद ही अहम होते है जो समय की गणना करने में मददगार साबित होते है।
ऐसा होने के बाद दिनों की अवधि लंबी होनी शुरू हो जाती है। इसके बाद यह क्रम अगले 6 महीनों तक चलेगा। इसके बाद 21 मार्च वह तारीख होगी जब रात और दिन की अवधि बराबर होगी। इसके बाद जून महीने की 21 तारीख इस साल का सबसे लंबा दिन होगा। वहीं यह दिन बीतने के बाद एक बार फिर से दिन छोटे होने शुरू हो जाएंगे। वहीं 21 सितंबर को दिन और रात बराबर हो जाएंगे।
सूत्रों के मुताबिक 21 दिसंबर का दिन 12 घंटे का न होकर 10 घंटे 33 मिनट का होगा जबकि रात 13 घंटे 27 मिनट की हो जाएगी। पिछले साल, साल का यह छोटा दिन 23 दिसंबर को पड़ा था। सूर्य इन दिनों मकर रेखा पर स्थित होता है जिसके कारण इन दिनों दक्षिणी गोलार्द्ध में दिन लंबे होते हैं और इसी वजह से वहां पर गर्मी का मौसम होता है।
तो वहीं उतरी गोलार्ध में सूरज की किरणें तिरछी पड़ने की वजह से वहां मौसम सर्दी का रहता है। बता दें कि पृथ्वी औैर सूर्य के बीच एक निश्चित दूरी होने ही वजह से ही धरती पर जीवन संभव हो पाया है। इसके अलावा एक और बात ध्यान देने वाली है और वह यह है कि हमारे सौरमंडल में जितने ग्रह सूर्य से ज्यादा दूरी पर है वो उतने ही ठंडे हैं। वहीं जो ग्रह सूर्य के जितने करीब हैं वह उतने ही ठंडे हैं।सूत्रों के मुताबिक 21 दिसंबर का दिन 12 घंटे का न होकर 10 घंटे 33 मिनट का होगा जबकि रात 13 घंटे 27 मिनट की हो जाएगी। पिछले साल, साल का यह छोटा दिन 23 दिसंबर को पड़ा था।

Back to Top

Search