![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/uploads/2019/07/02_07_2019-jasprit_bumrah_team_india_win_19363580_215757416-53x53.jpg)
![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/uploads/2017/01/2017_1thumbimg15_Jan_2017_132418682-t-207x154.jpg)
आखिरकार सिद्धू ने थामा कांग्रेस का ‘हाथ’
ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, दिल्ली, पंजाब January 15, 2017 , by ख़बरें आप तकआखिरकार भाजपा के पूर्व स्टार प्रचारक व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को कांग्रेस का हाथ थाम ही लिया. वे रविवार को दिल्ली में विधिवत कांग्रेस शामिल हो गए. हालांकि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए जारी कांग्रेस के 107 प्रत्याशियों की सूची में अभी सिद्धू का नाम नहीं है, लेकिन उनके अमृतसर ईस्ट सीट से चुनाव लड़ने की उम्मीद है.
पूर्व भाजपा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू के मामले में रविवार को उन सारी अटकलों पर विराम लग गया, कि वे किस पार्टी में शामिल होंगे. दिल्ली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के घर पर वे भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गये. राहुल के साथ बैटक में पार्टी में उनकी भूमिका के बारे में चर्चा हुई.
एक समय था कि सिद्धू के आप पार्टी में शामिल होने को लेकर राजनीतिक गलियारे में जबर्दस्त चर्चा हो रही थी. अचानक फिर अपनी पार्टी बनाने को लेकर कयास तेज हो गये. कांग्रेस के प्रति उनके तीखे बोल पर आशंका हो रही थी कि वे कांग्रेस में शायद ही जाएं. हालांकि दो—तीन दिन पहले से फिर से उनके कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा होने लगी थी. इस तरह तरह की अटकलों के बीच आखिरकार भाजपाई से कांग्रेसी हो गए.
तुरंत देखे
-
कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए निलंबित
July 25, 2022 -
-
-
-
-
-
ये नया बिहार है! हुमा कुरैशी की दमदार सीरीज का ट्रेलर जारी
August 1, 2022 -
-
-
![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/themes/news-mix/images/placeholders/banner-300-300.jpg)
रीसेंट कमेंट्स