

अब अरुण जेटली के नाम पर जाना जाएगा फिरोज शाह कोटला स्टेडियम, डीडीसीए ने घोषणा की
खेल, ताज़ा समाचार, बड़ी ख़बरें August 27, 2019 , by ख़बरें आप तकअरुण जेटली का निधन शनिवार को दिल्ली एम्स में हो गया था, वे डीडीसीए के पूर्व अध्यक्ष थे
स्टेडियम के एक स्टैंड का नाम भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के नाम पर रखा जाएगा
दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने फिरोज शाह कोटला स्टेडियम का नाम पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के नाम पर रखने का फैसला किया। जेटली का निधन शनिवार को दिल्ली एम्स में हो गया था। वे डीडीसीए के पूर्व अध्यक्ष थे। स्टेडियम का नाम अब अरुण जेटली स्टेडियम होगा। हालांकि, ग्राउंड का नाम फिरोज शाह कोटला ही रहेगा।
इसके नामकरण के लिए 12 सितंबर को एक कार्यक्रम होगा। इस दौरान स्टेडियम के एक स्टैंड का नाम भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के नाम पर रखा जाएगा। इसकी घोषणा पहले ही कर दी गई थी। कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह और खेल मंत्री किरण रिजिजू शामिल होंगे।
जेटली।
‘जेटली के प्रोत्साहन से कोहली, सहवाग और गंभीर जैसे खिलाड़ी आगे बढ़े’
डीडीसीए अध्यक्ष रजत शर्मा ने कहा, ‘‘अरुण जेटली के सहयोग और प्रोत्साहन से विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, आशीष नेहरा, ऋषभ पंत और कई अन्य खिलाड़ी भारत के लिए खेले। वे आगे बढ़े और देश का गौरव बढ़ाया।’’ जेटली जब अध्यक्ष थे तब स्टेडियम का आधुनिकीकरण किया गया था। दर्शक क्षमता को भी बढ़ाया गया था। उन्होंने विश्वस्तरीय ड्रेसिंग रूम भी बनवाया था।
तुरंत देखे
-
-
कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए निलंबित
July 25, 2022 -
-
-
-
-
ये नया बिहार है! हुमा कुरैशी की दमदार सीरीज का ट्रेलर जारी
August 1, 2022 -
-
-

रीसेंट पोस्ट
- संविधान,गांधी परिवार से लेकर केजरीवाल तक,पीएम मोदी ने विपक्ष को मुद्दों पर घेरा
- हरियाणा कैबिनेट ने वन्य जीव संरक्षण नियम को दी मंजूरी
- सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
- मिथिला की धरती दरभंगा में रुद्र फाउंडेशन ऑफ इंडिया (सामाजिक संस्था) रोहतास को राष्ट्रीय अवॉर्ड से किया गया सम्मानित
- बिहार बंद का मिला-जुला असर, कई स्थानों पर दिखी जोर जबरदस्ती
रीसेंट कमेंट्स